कल शाम नोएडा सेक्टर-46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। रामलीला के मंच पर प्रभु श्रीराम की जीवनगाथा का सजीव चित्रण देखकर भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं और हमारी समृद्ध धार्मिक विरासत की गहराई का अनुभव हुआ।
रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, कला और लोकपरंपरा का सुंदर संगम है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों, कलाकारों, आयोजकों एवं इस आयोजन से जुड़े सभी लोगों को इस सराहनीय प्रयास के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।







