नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (NOFAA) के बोर्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यह अवसर समाज में संगठनात्मक एकता, जिम्मेदारी एवं सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। आशा है कि नव-निर्वाचित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए निवासियों की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
ऐसे मंच सामुदायिक विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।







