आज नोएडा के सलारपुर क्षेत्र में नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के साथ भंगेल फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं आमजन की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में लिए गए अटूट संकल्पों का परिणाम है कि विकास अब अंतिम छोर तक पहुंच रहा है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के ऐसे कार्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को सरल और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







