सेवा ही संकल्प है, और स्वच्छता उसी सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मोरना बस स्टैंड पर आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता जी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की आदत को जनआंदोलन बनाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।







