मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज नोएडा के गाँव गढ़ी चौखंडी स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हवन-पूजन एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की गई। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को और सशक्त बनाने की दिशा में सभी क्षेत्रवासी प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।







