विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्षों की प्रेरणा के अंतर्गत आज गाँव सलारपुर में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी तथा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ वृक्षारोपण किया। यह पहल केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। वृक्ष हमारे पर्यावरण की सुरक्षा, स्वच्छ वायु और संतुलित जीवन के आधार हैं।
आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें और हरित, स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।







