आज सिकंदराबाद के ग्राम भाटोना में आयोजित सांस्कृतिक सद्भाव समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्रिय ग्रामवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। होली का यह पावन पर्व प्रेम, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने और रिश्तों को सुदृढ़ करने का कार्य करता है।
ऐसे आयोजन ग्राम स्तर पर सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने एवं सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







