आज बंगाल प्रवास के दौरान लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे जी के साथ युवाओं के बीच उपस्थित होकर आगामी चुनाव प्रबंधन एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। चर्चा के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा चुनावी गतिविधियों को प्रभावी और संगठित रूप से संचालित करने के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र और संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उनके जोश, नवाचार और समर्पण से चुनावी रणनीति को नई दिशा मिलती है, जिससे संगठन को सफलता की ओर अग्रसर होने में सहायता मिलती है। यह संवाद संगठनात्मक मजबूती, जनभागीदारी और चुनावी सफलता के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।







