आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित विश्व पर्यावरण एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस महत्वपूर्ण पहल का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता को सशक्त बनाने का एक उत्कृष्ट मंच है, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित नवाचार, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और प्रभावी समाधानों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
ऐसे आयोजन सतत विकास की दिशा में ठोस कदम हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







