रोटरी क्लब ऑफ नोएडा द्वारा “रोटरी नोएडा सालासार आई बैंक” (तिरुपति आई सेंटर के सहयोग से) के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होकर इस जनसेवा एवं नेत्रदान जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रयास का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ। यह पहल समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को दृष्टि प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। ऐसे प्रयास न केवल सेवा भाव को सशक्त करते हैं, बल्कि समाज को मानवीय मूल्यों के प्रति प्रेरित भी करते हैं।
आइए, हम सभी नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति जागरूक हों और दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का संकल्प लें।







