माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज नोएडा की वरिष्ठ समाजसेवी कमला देवी जी से शिष्टाचार भेंट कर विकसित भारत, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनभागीदारी के विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान बीते 12 वर्षों में देश द्वारा विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में स्थापित किए गए नए आयामों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश भी दिया गया।







