आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्चुअल माध्यम से गौतमबुद्ध नगर को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस अवसर पर नोएडा हाट, सेक्टर–33A में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
यह पहल गौतमबुद्ध नगर में स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी, जिससे आमजन को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।







