आज नोएडा के नोएडा स्टेडियम में आयोजित ‘द रेजोनेंस ऑफ उत्तराखंड’ सामुदायिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध विरासत एवं वहां के निवासियों की जीवटता का साक्षात्कार किया। इस भव्य आयोजन में पारंपरिक लोक कला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध संगीत परंपरा को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, बल्कि विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सद्भाव और जुड़ाव को भी सुदृढ़ करता है। देवभूमि के सभी भाई-बहनों को इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







