आज नोएडा के सेक्टर-14ए स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में श्री शनि सेवा समिति (पंजी.) द्वारा आयोजित 15वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित शिवभक्तों का अभिनंदन किया तथा सेवा कार्य में समर्पित श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। यह सेवा शिविर आस्था, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा हेतु लगाए गए ऐसे शिविर समाज में सहयोग, परोपकार और धार्मिक एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।







