आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्यजनों एवं श्रद्धालुओं के साथ भेंट एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य श्री श्रीचंद शर्मा जी, विधान परिषद सदस्य श्री दिनेश गोयल जी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती महमेधा नागर जी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक समरसता, संस्कार और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने का यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Share this post







