किसी के जीवन को बचाने से बड़ा सेवा का अवसर भला क्या हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आईएमए, सेक्टर-31 नोएडा में आयोजित रक्तदान शिविर में नोएडा विधायक पंकज सिंह जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी एवं अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता बंधुओं के साथ सम्मिलित हुआ।
रक्त की एक छोटी-सी बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति और उसके परिवार के लिए उम्मीद एवं जीवन की नई किरण बन सकती है। रक्तदान मानवता और सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने वाले सभी सेवाभावी साथियों को हृदय से साधुवाद। आइए, रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और जरूरतमंदों के जीवन में आशा की नई किरण जगाने के लिए आगे आएं।







