आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर श्री मुक्त्तानंद प्रधान जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हितों के लिए कार्य करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आशा है कि श्री मुक्त्तानंद प्रधान जी अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए किसान भाइयों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।







