आज दादरी में श्री लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित पावन लीला का अवलोकन किया। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादाओं का सजीव चित्रण भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की समृद्ध विरासत का परिचय कराता है।
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को नैतिकता, मर्यादा और सदाचार का संदेश देते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री लव कुश धार्मिक रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं कलाकारों को इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय श्रीराम! 🙏🚩







