आज नोएडा सेक्टर-92 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था में बहनों से राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर बहनों के स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद ने रक्षाबंधन के पर्व की आत्मीयता और भावनात्मक महत्व को और भी विशेष बना दिया। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि समाज में स्नेह, सम्मान, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। ब्रह्मकुमारी संस्था की सभी बहनों के स्नेह, आशीर्वाद एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार तथा सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Share this post







