
जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपने विभिन्न मुद्दे और समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से न केवल समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है, बल्कि उनके त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जाते हैं।
निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र के हर व्यक्ति को सुगम और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिले तथा विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। जनता का विश्वास और सहयोग ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी प्रेरणा है।






