आज हैदराबाद में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के दौरान आयोजित बैठक में सहभागिता की। बैठक में जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया तथा देश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने के उपायों पर विचार साझा किए।
स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और प्रभावी जनस्वास्थ्य नीतियां अत्यंत आवश्यक हैं। बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, ताकि जनस्वास्थ्य को और बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी प्रयासों को आगे बढ़ाया जा सके।







