आज अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राधा किशन गर्ग जी एवं मंडल के अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर संगठन के आगामी कार्यों और समाजहित में किए जाने वाले प्रयासों को लेकर आत्मीय संवाद भी हुआ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का नेतृत्व, समर्पण और सक्रिय सहभागिता संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कामना है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सामाजिक एकता, सेवा एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएं और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएं।







