आज नोएडा के जलवायु विहार, सेक्टर-25 में क्षेत्रवासियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचारों एवं राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री जी के विचार सदैव समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच, जनभागीदारी एवं जिम्मेदारी की भावना के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया तथा विभिन्न विषयों पर उनके विचार और सुझाव भी सुने।







